फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एवं दिव्यांग शिक्षकों को हुए आनलाइन विद्यालय आवंटित

विज्ञापन
शिक्षकों को वितरित करने के लिए नियुक्ति पत्र की प्रतियां तैयार करते चयन समिति के सदस्य। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग की नियुक्तियों में विद्यालय आवंटन के होने वाले खेल को बिगाड़ दिया है। राजकीय इंटर कालेज में चयन कमेटी के समक्ष आनलाइन विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया हुई। इस दौरान 92 महिलाओं और 6 दिव्यांग शिक्षकों ने वरीयता के आधार पर विद्यालय मांगे। शिक्षकों की सुविधा के लिए प्रोजेक्टर भी लगाया गया था।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी रोकने के लिए योगी सरकार जीरो टोलरेंस पर काम कर रही है। नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय आवंटन पहले स्थानीय स्तर कराए जाने की योजना थी, इसे देख दलाल सक्रिय हो गए थे। शासन ने दलालों का खेल बिगाड़ने के लिए आनलाइन प्रक्रिया अपनाई। इसमें दलालों के मंसूबे धरे के धरे रह गए। बृहस्पतिवार को दिव्यांग एवं महिला शिक्षिकाओं को विद्यालय आवंटन के लिए राजकीय इंटर कालेज बुलाया गया। यहां आनलाइन जारी किए गए विद्यालयों को देखने के लिए प्रोजेक्टर लगाया गया। इसमें उन विद्यालयों को दर्शाया गया था, जिनमें छात्र अनुपात के आधार पर शिक्षकों की कमी थी। जिस समय विद्यालय का विकल्प भरने की बारी आई तो उन्हें कंप्यूटर में भी दिखाया गया। जैसे ही विद्यालय का विकल्प भरा गया, वैसे ही कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने वाली सूची से वह विद्यालय गायब हो गया, ताकि किसी प्रकार के भ्रम की स्थिति न रहे। इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए चयन समिति बैठी। समिति में डायट प्राचार्य जीएस राजपूत, बीएसए रामप्रवेश, जिलाधिकारी की ओर से नामित पीडी बलराम वर्मा, डायट प्रवक्ता उमा चौबे, जीजीआईसी प्रधानाचार्य पूनम मलिक शामिल रहीं। डायट प्राचार्य जीएस राजपूत ने बताया कि भर्ती के दौरान जिले में नियुक्त 239 शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इनमें से छह दिव्यांग एवं 52 महिला शिक्षिकाओं ने जीआईसी में पहुंचकर अपनी पसंद के विद्यालय भरे हैं। इस दौरान एक शिक्षिका अनुपस्थित रही। इसके अलावा एक सौ चालीस पुरुष शिक्षकों को रोस्टर प्रक्रिया से विद्यालय आवंटित किए जा रहे हैं। इसमें भी आनलाइन प्रक्रिया अपनाई गई है।

राजकीय इंटर कालेज में नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र की प्रति सौंपते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रा?- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें