फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन होगी जीजीआईसी में पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री के आदेशानुसार मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन पढाई शुरू कर दी गई है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की समस्त छात्राएं अपने कक्षा अध्यापक/ अध्यापिका से संपर्क करके व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम जुड़कर पढाई सुचारू रूप से शुरू कर दें। पढ़ाई सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक होगी। प्रधानाचार्या पूनम मलिक ने कहा कि छात्राओं को अध्ययन कार्य के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक प्रत्येक कक्षा की कक्षाध्यापिका अपनी कक्षा की छात्राओं को जोडकर शिक्षण कार्य करेंगी। समय सारणी के अनुसार प्रत्येक विषय का अध्ययन कराया जाएगा सभी छात्राएं सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मोबाइल के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगी। जिन बच्चों के पास एंड्रायड फोन हैं, वे अपनी कक्षाध्यापिका से जुडें तथा जिनके घर में अभिभावक के पास एंड्राइड फोन हो तो उतने समय के लिए बच्चों को दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावकों से आग्रह है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह शिक्षण कार्य शुरू किया जा रहा है। छात्राएं अपने-अपने मोबाइल नंबर अपनी- अपनी कक्षाध्यापिकाओं को नोट करा दें। छात्राएं अध्ययन के द्वौरान समझ में नहीं आने पर प्रश्न पूछ सकती हैं, परंतु किसी प्रकार की बात नहीं होगी। ग्रुप की आनलाइन मानीटरिंग माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा की जाएगी। कोविड- 19 कोरोना वायरस के बचाव के लिए अपील की है कि घर में ही रहें, साबुन अथवा सेनेटाइजर से हाथ धोएं, मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें