फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 सैंपल जांच को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटा से छात्र- छात्राओं को लेकर उनके जिलों में छोड़कर जनपद लौटे 33 पुलिस कर्मचारियों एवं दस अन्य लोगों के सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए भेजे हैं। जांच मंगलवार को आने की संभावना है। तब तक, इन पुलिस कर्मचारियों को एक विवाह घर में क्वारंटीन किया गया है। प्रदेश सरकार ने जनपद समेत अन्य जिलों के छात्र - छात्राओं को राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को बसें भेजकर वापस बुलाया है। इसके लिए जिले से पुलिस कर्मचारियों को बच्चों की सुरक्षा के लिए भेजा गया था। अब तक जिला के करीब 33 पुलिस कर्मचारी कोटा से बच्चों को उनके गृह जनपदों में छोड़कर बीते रोज तक लौट आए हैं, जिन्हें शहर के एक विवाह घर में रोककर एहतिआत के तौर पर क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी 33 पुलिस कर्मचारियों के परीक्षण के लिए उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। इसके अलावा जनपद में अन्य जगह क्वांरटीन किए गए दस अन्य लोगों के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे गए हैं। इन सभी की जांच रिपोर्ट मंगलवार की रात तक आने की संभावना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रताप सिंह ने कहा सोमवार को कुल 43 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले से अभी तक कुल 233 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए, जिनमें 220 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, 13 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें