फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर के खाते से साईबर फ्रॉड कर निकाले 57 हजार रुपए

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में साइबर अपराध का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक कैप्टम एमएम बेग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड कर नौकर ने निकाले 57 हजार रुपये
विज्ञापन

ललितपुर। एक इंजीनियर के नौकर ने साइबर फ्रॉड कर उसके बैंक खाता से 57 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से साइबर क्राइम करने वाले आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने पत्रकारों को बताया कि मोहल्ला आजादपुरा निवासी इंजीनियर रोहित कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने बिना ओटीपी पूछे फर्जी तरीके से उसके खाते से 57 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस सेल को सक्रिय कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता व क्षेत्राधिकारी राजा सिंह और प्रभारी निरीक्षक आलोक सक्सेना ने साइबर सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाम हुसैन की मदद से इंजीनियर के खाते से पैसे उड़ाने वाले एप का पता लगाया और 27 जुलाई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गदोरा निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह रोहित के साथ रहता था और खाना बनाता था। रोहित उस पर काफी विश्वास करता था, इसी वजह से उसने उसके मोबाइल का पासवर्ड जान लिया। उनके बैंक खाते व एटीएम की डिटेल भी उसके पास थी। उसने पेटीएम अकाउंट का प्रयोग करके व उसके मोबाइल से ओटीपी देखकर बैंक खाते से 57 हजार रुपये ट्रांसफार्मर कर लिए। आरोपी के कब्जे से एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा हेड कांस्टेबल बृजमोहन, विनोद यादव, प्रदीप कुमार, रजनीश चौहान, अखिलेश, रविंद्र वर्मा, नरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें