फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गाज गिरने से एक महिला और चार दुधारू पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-महरौनी-पाली। मंगलवार दोपहर बाद मौसम में आए अचानक बदलाव से तेज हवाओं के साथ बारिश के दौरान गिरी गाज से महरौनी तहसील क्षेत्र के सिलावन में एक महिला की मौत हो गई। ललितपुर तहसील के निवाई में एक भैंस और पाली क्षेत्र में तीन गाय मर गई।
ग्राम सिलावन स्थित एक खेत पर मकान बनाकर रह रही रामदुलारी (81) पत्नी रतिराम शाम को घर के बाहर पड़ा सामान उठाने निकली थी कि उसके निकट गाज गिर गई, इससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लेखपाल को दी। इधर, सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम निवाई में गाज गिरने से अजुद्दी के घर के बाहर बंधी भैंस मर गई। पाली क्षेत्र के गांव बछलापुर में आम के पेड़ पर गाज गिरी से भागवत परिहार व राजकुमार परिहार की दो गाय मर गई। इसी तहसील क्षेत्र के ग्राम बंहौरीवंशा में खेत पर चरने गई प्रीति देवी की गाय गाज की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली (गाज) से जनहानि व जानवरों को हानि पहुंची है, उन्हें तत्काल मदद दिलाई जाएगी। जनपद में आंधी, तूफान व बिजली के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसके लिए आम नागरिकों को सचेत किया जा रहा है। साथ ही उन्हें सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


तेज हवाओं के साथ बारिश, गर्मी से मिली राहत
ललितपुर-मड़ावरा-जखौरा। भीषण गर्मी के बीच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। इस दौरान शहर क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। करीब आधे घंटे बाद बारिश बंद हो गई। एसडीओ संजय सागर ने बताया कि आंधी, पानी से कोई नुकसान होने की सूचना नहीं है। करीब 7.30 बजे सप्लाई बहाल कर दी गई। उधर, जखौरा व तालबेहट तहसील क्षेत्र में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें