फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-वे ट्राफिक से पहले हटे अतिक्रमण

Fri, 06 Nov 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। यातायात पुलिस और स्वच्छ ललितपुर सुंदर ललितपुर के तत्वावधान में घंटाघर प्रांगण में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था शहर में लागू करने के लिए नगरवासियों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। अब तक करीब दो सैकड़ा लोगों में से ज्यादातर ने पहले अतिक्रमण हटाने को कहा है।
विज्ञापन


यातायात माह के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने को कहा था। साथ ही उन्होंने इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे थे। पुलिस तीन दिन से नगरवासियों से सुझाव ले रही है। अब तक करीब दो सैकड़ा लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं।

ज्यादातर नगरवासियों ने बताया है कि आजाद चौक से रेलवे स्टेशन तक वन-वे ट्रैफिक होने से समस्याओं का समाधान हो जाएगा। साथ ही जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। लेकिन, वन-वे  ट्रैफिक व्यवस्था लागू से पहले शाही रोड पर फैले अतिक्रमण को हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 साथ ही दुकानदारों के लिए सीमा का निर्धारण करने का सुझाव दिया गया है। इस दौरान टीएसआई नीरज दीक्षित, केके शर्मा, वीके अग्रवाल, अमित पंथ, अमित  चौबे, अरविंद वर्मा, ईशान भटनागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें