फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 49 मिले संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में तीन स्वास्थ्य कर्मी समेत 49 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि, एक की मौत हो गई। जनपद में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1864 पहुंच गई है। इनमें 24 संक्रमितों की मौत हो चुकी। 1395 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

वैश्विक बीमारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल के एक कर्मी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत दो कर्मी व एक आरपीएफ थाने में तैनात कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही शहर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी दो, तालाबपुरा निवासी तीन, गांधीनगर निवासी तीन, बाहुबली नगर निवासी तीन, बाहुबलि नगर, नेहरूनगर व शहर निवासी एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम धौर्रा में तीन, ग्राम धुरवारा, मैलवारा, उल्दना खुर्द में एक-एक व्यक्ति संक्रमित है। मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल निवासी दो, महरौनी निवासी चार, ग्राम कुआघोषी निवासी दो, सिंदवाहा जिनवाचसी एक, ग्राम जुदैया निवासी एक, ब्लॉक जखौरा के बांसी निवासी छह, ब्लॉक तालबेहट के मोहल्ला चौबयाना निवासी आठ संक्रमित पाए गए हैं।
एक संक्रमित की मौत
शहर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी एक वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे मौत का आंकड़ा बढ़कर 24 पहुंच गया है।
विज्ञापन

585 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ रहा, जांचे भी दो गुनी हो रही हैं, इसके बाद भी संक्रमण नहीं थम पा रहा है। जांच रिपोर्ट आने में अधिक समय बीत रहा है। रिपोर्ट आने तक संक्रमित व्यक्ति दूसरों को संक्रमित कर रहा है। यहां पर नौ सितंबर से अब तक के 585 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
शुक्रवार को 49 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमण पाया गया है। जबकि, एक की मौत हो गई। संक्रमितों से संपर्क कर उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें