फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा चोरी प्रकरण में एक और बांछित गिरफ्तार

विज्ञापन
मड़ावरा चोरी कांड के आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा में चार महीने पहले एक चिकित्सक व छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश के पैतृक आवास में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से सौ ग्राम सोना बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना मडावरा क्षेत्र अंतर्गत कस्बा निवासी डा. नीरज जैन व छत्तीसगढ़ में तैनात न्यायाधीश पंकज जैन के घर में एक/ दो अगस्त की रात को जेवर व नकदी समेत करीब 64 लाख 96 हजार रुपये की चोरी को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था। लेकिन, चोरी का तीन महीने से अधिक समय तक खुलासा नहीं होने पर मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया था। इसके बाद 27 नबंवर को स्वॉट टीम ने चोरी का सफलता करने में सफलता पाई थी।
पुलिस ने छह आरोपी पकड़े थे, इसमें मड़ावरा के ग्राम रनगांव निवासी रामदास उर्फ भज्जू कुशवाहा, नाराहट के ग्राम डोंगराकलां निवासी सोहन, ग्राम क्योलारी निवासी रामकिशन कुशवाहा एवं ग्राम बुढ़वसार निवासी देवेंद्र कुशवाहा के पास से सौ-सौ ग्राम के तीन सोने के बिस्कुट, पचास ग्राम वजन का सोने का हार समेत अन्य जेवर और 1.25 किलोग्राम वजन के चांदी के जेवर बरामद किए थे। इसमें शहर के कारोबारी उत्तमचंद जैन व अनूप जैन के पास से 600 ग्राम वजन का सोना, सोने की चूड़ियां व दो सोने की अंगूठी बरामद की गईं थीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कैप्टन एमएम बेग ने बताया कि पकड़े गए आरोपी उत्तम चंद जैन ने बताया था कि शेष माल उसने अपने साढ़ू राजकुमार जैन, इंदौर के मनु जैन और आगरा के रामदास को दिया था। इसके बाद स्वॉट टीम ने सक्रियता बढ़ा दी थी और इंदौर निवासी मनु राव का पुत्र विनोद कुमार को मुखबिर की सूचना पर इंदिरा चौराहा महरौनी से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपी मनु के पास से 100 ग्राम सोने की थप्पी बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि उसने सोने की थप्पी अपने साढू उत्तम चंद जैन से ली थी, जो अभी जेल में है। जब उसे पता चला कि सोना मड़ावरा चोरी से संबंधित है, तो वह उसे अपनी ससुराल में रखने के लिए टीकमगढ़ जा रहा था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में मड़ावरा प्रभारी थाना निरीक्षक देवेंद्र सिंह, स्वॉट टीम उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, सरदारीलाल, देवीशरण त्रिपाठी, शत्रुन्जय सिंह, देवेंद्र यादव, अमित पाठक, मनमोहन, जगदीश चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह, विवेक राठौर, भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें