फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली में बाईक टकराने से बाइक सवार एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राली में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

ललितपुर। थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम सैपुरा में खड़े ट्रैक्टर - ट्राली में पीछे से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। साथ ही बाइक सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी दीपू उर्फ दीपक (20) पुत्र भागीरथ अपने मित्र गोविंद नगर निवासी देवी (35) पुत्र लखन और तालाबपुरा निवासी गोलू (25) पुत्र जगदीश के साथ शनिवार को रणछोर धाम जा रहे थे। ग्राम सैपुरा में पुलिया के पास खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में बाइक टकरा गई, जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस द्वारा उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद बाइक चालक दीपू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो बाइक पर सवार युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें