फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम भवानी में गड्ढे में ट्रैक्टर उछलकर पलटने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। ग्रामीण बुधवार की रात को गांव में ही खेत जोतने के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम भवानी निवासी कृष्णपाल सिंह उर्फ रजऊ राजा (35) पुत्र रामपाल सिंह बुधवार की रात को गांव में ही खेत जोतने के लिए जा रहा था। अभी वह गांव में मंदिर के आगे कुछ दूरी पर पहुंचा था कि सड़क के गड्ढे में उसका ट्रैक्टर अचानक से उछल गया, जिससे उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात करीब एक बजे जब कोई ग्रामीण वहां से निकला तो उसने इस घटना की सूचना ग्रामीणों और मृतक के परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर बार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मृतक अपने पिता की अकेली संतान था। मृतक के चचेरे भाई बृजवेंद्र सिंह ने बताया कि यहां सड़क पर काफी गड्ढे हैं, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बीते रोज भी सड़क के गड्ढे में उसके चचेरे भाई कृष्णपाल का ट्रैक्टर पलट गया, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें