तालबेहट। राजमार्ग पर हर्षपुर के समीप ट्रक के टायर में फंसी गिट्टी को निकाल रहें युवक को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे झांसी में उसकी मौत हो गई। सोमवार को सुबह एक ट्रक पर काम करने वाला कर्मचारी हर्षपुर के समीप ट्रक के टायर में फंसी गिट्टी को निकाल रहा था। अचानक उसमें दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। युवक का नाम हशीर (30) पुत्र मम्मन निवासी नहू हरियाणा बताया गया हैं। झांसी में उसकी उपचार के दौरान मौत की खबर हैं।