फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम खजुरिया निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम खजुरिया निवासी सिरनाम (27) पुत्र खोसेलाल अहिरवार मंगलवार की शाम को सात बजे खेत से घर आया। जहां पर उसने कमरे में लगे लोहे के दरवाजे की कुंडी खोल रहा था। इसी दौरान दरवाजे के ऊपर से निकली केबिल में कट होने से करंट की चपेट में आ गया। इससे बुरी तरह झुलस कर गिर गया। परिजनों ने गिरने की आवाज सुनकर देखा तो सिरनाम जमीन पर पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई धनीराम ने बताया कि मृतक ूचार भाई दो बहनों में छोटा था। मृतक के एक पुत्र व एक पुुत्री है। खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें