ललितपुर। डेंगू व संक्रामक बीमारियां की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। जिसमें एक मोहल्ला, टायरों की दुकान व कंटेनर समेत 12 एडीज लार्वा पाए गए। टीम ने मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया गया। मंगलवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व सहायक मलेरिया अधिकारी केएससिंह के निर्देशन पर डेंगू व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कूलर, कंटेनरों व टायरों में 12 एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने छह कार्यालय, एक मोहल्ला व दो टायरों की दुकानों में जांच की। जिसमें किसान टायर्स की दुकान पर दो, पटेल टायर पर पांच, शहर के मोहल्ला जुगपुरा वार्ड नंबर 8 में कूलर में एक व कंटेनर में तीन व त्रिपाठी पूल हाउस पर कूलर में एक लार्वा पाया गया। टीम ने मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट कर पात्रों को खाली कराया। टीम ने लोगों को बताया कि सप्ताह में एक बार सभी कूलरों व कंटेनरों की सफाई की जाए। सूखने के बाद दोबारा पानी भरा जाए।