फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अभियान के दूसरे दिन ही नो हेलमेट, नो फ्यूल के आदेश का नहीं दिखा पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शासन के निर्देश पर नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया जा रहा है। अब बिना हेलमेट पेट्रोल देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। लेकिन, शहर में आधे पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के ही पेट्रोल दिया जा रहा तो कुछ पर मनाही की जा रही है।
विज्ञापन


एक से 31 जनवरी तक नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलना है। इसका उद्देश्य चालकों को सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। अभियान जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर में इस अभियान का असर दिखाई नहीं दिया। शहर व आसपास के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के खुलेआम पेट्रोल बिकते हुए दिखाई दिए। जबकि अधिकारियों का कहना है कि बिना हेलमेट के पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई है। एक माह तक अभियान चलाया जाएगा। लेकिन दूसरे दिन भी इस अभियान का असर दिखाई नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें