फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार वीं जयंती पर गूंजे जयकारे

Mon, 04 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
karmabai jaynti, lalitpur news - फोटो : amarujala
विज्ञापन
ललितपुर। मां कर्माबाई की एक हजार वीं जयंती साहू समाज द्वारा उत्साह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भंडारे में लोगों ने प्रसाद पाया। वक्ताओं ने मां कर्मा बाई को समाज का गौरव बताया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह 10 बजे मुहल्ला गोविंद नगर स्थित श्री गोपेश्वर धाम मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, जहीर, रुपेश श्रीवास्तव, रामसेवक प्रजापित व साहू समाज के अध्यक्ष छक्कीलाल साहू ने मां कर्माबाई की पूजा कर किया। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। शोभायात्रा श्री गोपेश्वर धाम मंदिर से मवेशी बाजार होते हुए आजाद चौक, वीर सावरकर चौक, घंटाघर, श्री तुवन मंदिर व श्री वर्णी जैन चौराहा होते हुए मुहल्ला नईबस्ती स्थित साहू समाज के श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची।

शोभायात्रा में ढपला नृत्य मंडली, मोनिया नृत्य मंडली, नागिन बैंड और सैरा पार्टी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। भारत सेवा मंडल व्यायाम शाला व अखाड़ा समिति ने तलवार, लाठी-डंडा, हजारा आदि का चलाकर प्रदर्शन किया। रास्ते में विभिन्न संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


श्री राधाकृष्ण मंदिर में विराजमान भगवान शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण व मां कर्माबाई की प्रतिमा का मुख्य यजमान पूर्व प्रधान पर्वत लाल साहू ने पूजन किया। इस दौरान संतोष खजुरिया, हरनारायण, प्यारे लाल, रामनारायण, ऋषि कुमार साहू, घनश्याम दास, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुुशवाहा, राजेश दुबे, बृजेश चतुर्वेदी, काशीराम, रमेश, मगनलाल, खुमान, सोनू, चंपालाल, नारायण दास, रमेश, रामेश्वर, सत्यनारायण, हरिराम, देवीनंदन, राजेश, हरचरन, खुशाल साहू, मुकेश साहू आदि उपस्थित रहे।

इन संगठनों ने किया स्वागत
मां कर्माबाई की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का वीर सावरकर चौक पर जखौरा ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव व पार्षद भवानी सिंह यादव ने, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयोजक सुमित अग्रवाल ने घंटाघर पर, युवा साहू सेवा समिति ने कंपनी बाग के सामने, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने श्री तुवन चौराहे पर, रूपा बाई धर्मशाला ट्रस्ट के प्रबंधक रमेश चंद्र साहू आदि ने आजाद चौक पर, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नरेंद्र कड़ंकी व श्री वीर व्यायामशाला समिति ने शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें