संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाशिवरात्रि पर चंद्रमोलेश्वर मंदिर तालाबपुरा में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके अलावा धूमधाम से भगवान भोलेनाथ की बरात निकाली गई। कौमी एकता की प्रतीक संस्था हिन्दी-उर्दू-अदबी संगम के कवियों ने भक्तिपूर्ण रचनाओं से श्रोताओं व भक्तों को भाव-विभोर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सीएमओ डॉ खेमचंद्र वर्मा व संचालन रामकृष्ण कुशवाहा ने किया।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम में कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। दिल तो एक मंदिर है, इसमें ही मथुरा-काशी है, आत्मा में परमात्मा है मन तो एक संन्यासी है...पंक्ति पेश की गई। सुमनलता चांदनी ने गीत पढ़ा, भोलेनाथ की भी लीला न्यारी है, गौरी के संग में जोड़ी लगती बड़ी प्यारी है। रामस्वरूप नामदेव अनुरागी ने कहा, जहां भी देखूं तेरा जलवा दिखाई देता है, चारों दिशाओं में ओम नम: शिवाय सुनाई देता है। इस दौरान उमेश सोनी, सौरभ, मनीष कुशवाहा, रामनारायण कुशवाहा, सत्यनारायण कुशवाहा, विकास साहू, विजय यादव, जगदीश यादव, नेहा, काजल, प्रीति, रजनी, भागवती, सुधादेवी, ममता, रजनी आदि मौजूद रहीं।