संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी (ललितपुर)। महाशिवरात्रि पर बड़ा तालाब स्थित हजारिया महादेव मंदिर एवं पुराना बार रोड स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भोले नाथ का रुद्राभिषेक हुआ। भक्तों ने भगवान शिव को प्रसाद, बेलपत्र, बेल, धतूरा, भांग, काला तिल, लौंग, सुपारी, फल, दूध, दही, समीर पत्र आदि चढ़ा कर पूजा अर्चना की। पुराने बार रोड स्थित शिव मंदिर से भोले बाबा की बरात निकली, जिसमें डीजे ढोल नगाड़े बजते रहे। इसका स्वागत लालजी महाराज मंदिर पर हुआ, यहां बरातियों को हलुआ प्रसाद वितरण किया गया। जखौरा रोड पर जिला पंचायत सदस्य लीलाधर उर्फ कुल्लू दुबे ने स्वागत किया। इस अवसर पर अखिलेश खरे, पवन सुमन, आशीष यादव, राहुल सुमन, डॉ अमित सिकदार आदि मौजूद रहे।