कड़ेसरा कलां/तालबेहट। राजमार्ग पर ग्राम झरर के जंगल में एक वृद्ध ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को सुबह कुछ लोगों ने ग्राम झरर के जंगल में राजमार्ग के किनारे एक वृद्ध का शव अल्बीजिया के पेड़ पर लटका देखा। इसकी सूचना तालबेहट पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवा कर उसे परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक की शिनाख्त नाथूराम प्रजापति (70) निवासी ग्राम कड़ेसराकलां के रूप में की। मृतक के एक पुत्र और चार पुत्रियां बताई गई है। मृतक के इकलौते पुत्र और पत्नी की मृत्यु पहले हो चुकी है। परिवार के लोग फांसी लगाने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। ब्यूरो