फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से फिसल कर गिरने से वृद्घ की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा के अंतर्गत कस्बा निवासी वृद्ध की बाइक के गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की शाम को कस्बा निवासी कूपरे (60) पुत्र मनखुशी लाल पड़ोसी के साथ गिरार में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। लौटते समय रनगांव के पास बाइक से गिर गए। जिन्हें उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा ले गए जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र नरेंद्र ने बताया कि पिता कब गिरार गए थे। उनके साथ कब घटना घटी और मौत का कारण पता करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह तीन भाइयों में बड़े थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें