फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध की नहर में कचरा डालने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
dam.jpg - फोटो : dam.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने नवंबर महीने में विकास कार्यक्रमों के निर्धारित 37 प्रपत्रों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गोविंद सागर बांध की नहर में कचरा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं सहायक अभियंता सीएलडीएफ के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम नहरों की सिल्ट सफाई की समीक्षा की गई। इसमें पाया कि आईसीडी तृतीय का लक्ष्य अभी शेष है। जो व्यक्ति गोविंद सागर बांध की नहर में कचरा डाल रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। राजघाट निर्माण खंड की नहर की सिल्ट सफाई का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। सिंचाई विभाग के अभियंताओं से कहा गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नहरों की लंबाई का सर्वे करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। कुछ सरकारी विभागों के विद्युत बिलों की धनराशि बकाया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और सहायक अभियंता सीएलडीएफ के बिना अनुमति अनुपस्थित थे। पोर्टल की समीक्षा में पाया कि अधिशासी अभियंता विद्युत पर अब तक 07 आवेदन लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने डिफाल्टर आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। झांसी-सागर रोड पर पेटिंग का कार्य शेष है, साथ ही भरतपुर संपर्क मार्ग पर 20 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जा चुका है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11230 कृषकों का डाटा फीड होना शेष है। जनपद में 16 गौवंश आश्रय स्थल, 01 पंजीकृत गौशाला और 22 कांजी हाउस संचालित हैं। प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना में पिछले माह 84 आवेदन प्राप्त हुये हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 2220 के सापेक्ष लगभग 1400 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है। शादी अनुदान योजना के तहत धन आवंटन के अभाव में योजना की प्रगति कम रही है। छात्रवृत्ति योजना में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। कन्या सुमंगला योजना के तहत 1826 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 25 आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 07 पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें