ललितपुर। कोरोना संक्रमित वृद्धा के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों की स्क्रीनिंग कर परिवार के आठ लोगों के सैंपल लेकर जांच की। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बीते दिन शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी एक 80 वर्षीय वृद्धा कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। महिला के अंतिम संस्कार में आस-पड़ोस के लोगों के साथ रिश्तेदार शामिल हुए। जिसके बाद सरकारी सूची में महिला की कोरोना जांच पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद मोहल्ला वासियों में हड़कंप मच गया। इससे स्वास्थ्य विभाग भी सख्ते में आ गया।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने मृतक वृद्धा के आस-पास के एक सैकड़ा घरों में चार टीमों का गठन कर सर्वे कराया। स्क्रीनिंग के दौरान किसी में भी लक्षण नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के आठ लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए। जिसकी जांच रिपोर्ट में सभी निगेटिव आए हैं। परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने राहत की सांस ली।
कोरोना संक्रमित मृतक महिला के घर के आस-पास के एक सैकड़ा घरों की सर्वे कर स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान सभी किसी में लक्षण नहीं पाए गए। वहीं, परिजनों के आठ लोगों के सैंपल लेकर जांच की गई। जिसमें सभी की निगेटिव रिपोर्ट आई हैं। - डॉ. अमित चतुर्वेदी, वरिष्ठ फिजीशियन/ नोडल अधिकारी