फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वृद्घ की फांसी तो दूसरे की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना सौजना के ग्राम नवागढ़ में एक वृद्ध ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दूसरे मामले में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में खेतों में सब्जी में पानी दे रहे वृद्ध किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सौजना के ग्राम नवागढ़ निवासी राजाराम (77) पुत्र हरगोविंद बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े चार बजे ग्राम नवागढ़ मंदिर के पास पहाड़ीपुर में शौच को गया था। इसके बाद उसका शव चिरौल के पेड़ पर उसकी तौलिया से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने राजाराम के परिजनों व पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक दो-तीन वर्ष से बीमार चल रहा था। संभावना जताई जा रही है कि उसने इसी से यह कदम उठाया है। दूसरे मामले में थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुरा निवासी करन सिंह (70) पुत्र रनधीर बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे गांव में कंचनपुरा के पास खेत पर गया था। उसने खेत पर सब्जी लगाई थी। जब वह खेत पर सिंचाई कर रहा था, इसी दौरान वह खेत में तार फेंसिंग के पास पहुंच गया, जहां उसमें करंट आने के कारण उसकी मौत हो गई। सुबह करीब आठ बजे जब उसका पुत्र लाल सिंह अपनी सास की मौत की खबर देने के लिए पिता के पास पहुंचा तो वहां पिता अचेत अवस्था में पड़े थे। उसने उन्हें उठाया, लेकिन वह मृत मिले। इस दौरान बिजली नहीं आ रही थी, जिससे दूसरा हादसा होने से बच गया। मृतक के भतीजे वीर सिंह ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें