फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वृद्घ समेत सात मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona hotspot.jpg - फोटो : corona hotspot.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 1401 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध समेत सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के चलते कोरोना वायरस की धीमी रफ्तार तेज हो गई। जहां दिन में एक-दो व्यक्ति संक्रमित मिल रहे थे। वहीं सर्दी के प्रकोप से संक्रमितों की संख्या सात पहुंच गई है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1401 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 560 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। पांच सैंपल ट्रू नॉट और एंटीजन किट से 836 सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में छह व्यक्ति व एक एंटीजन रिपोर्ट में संक्रमित पाया गया है।
संक्रमितों में तहसील तालबेहट के कस्बा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, पूराबिरधा निवासी 35 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय व्यक्ति, ग्राम पारा निवासी 65 वर्षीय महिला, महरौनी के सौजना निवासी 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति, बानपुर निवासी 25 वर्षीय युवती, बिरधा निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। इनमें एक होम आइसोलेशन व दो को एल-2 सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

1137 की रिपोर्ट आना बाकी
जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 3430 हो गई हैं। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3350 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 33 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। वहीं बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1137 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

वर्जन
1401 व्यक्तियों के कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक वृद्ध समेत सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। - डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें