संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय वृद्ध को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
थाना जखौरा के ग्राम घिसौली निवासी मनीराम साहू (62) मंगलवार सुबह अपने खेत पर फसल में पानी देने गया था। यहां मोटर चालू करते समय उसे करंट लग गया। वह अचेत होकर गिर गया। नाती महेंद्र ने घटना की जानकारी घर पर परिजन को दी। जब तक वे पहुंचे मनीराम की मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाइयों में छोटा था और उसके पांच पुत्र व एक पुत्री है। वह ढाई एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था। थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।