संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शराब के नशे में हुए विवाद में चली गोली से किसान की मौत के मामले में फरार पांच आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस मामले में तीन लोगों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
थाना पूराकलां के ग्राम बलरगुवां में 5 जनवरी को शराब के नशे में दो पक्षों में हुए विवाद में चली गोली से अमर सिंह की मौत हो गई थी। जबकि, उसका भतीजा राजपाल गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूराकलां पुलिस ने पांच जनवरी को ही दो हत्यारोपी बलवंत व बलवीर को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, तीसरे हत्यारोपी नन्हें राजा को मुठभेड़ में घायल होने के बाद पकड़ लिया था।
हत्या होने से फैले तनाव को लेकर घटना के तीसरे दिन मंगलवार को भी गांव में पुलिस तैनात रही। ग्रामीण अपने कामों में व्यस्त रहे। वहीं, पांच अन्य आरोपी जजपाल सिंह, मनोहर सिंह, सुखपाल उर्फ हल्के, सोनू, चंद्रपाल को पकड़ने के लिए थाना पूराकलां, एसओजी और सर्विलांस टीम जुटी है। पुलिस टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।