ललितपुर। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सेंटरों से सैंपल लेकर कोरोना की जांच की। एंटीजन किट से आई जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें एक वृद्ध भी शामिल है।
बृहस्पतिवार को 1700 व्यक्तियों में सैंपल लिए गए। इनमें 625 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। तीन सैंपल ट्रू-नॉट से लिए गए और एंटीजन किट से 1,092 सैंपल लिए गए। ट्रू- नॉट किट से जांच में सभी रिपोर्ट निगेटिव आईं और एंटीकिट की जांच में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी 31 वर्षीय युवक, स्टेशन रोड निवासी 62 वर्षीय वृद्ध व ब्लॉक बार के कस्बा निवासी 30 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गईं। इनमें से एक संक्रमित होम आइसोलेशन व एक को एल-1 अटैच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती कराया गया। एक अन्य जनपद में है।
------
वर्तमान में यह है आंकड़ा
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,877 हो गई है। इनमें 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2794 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में केवल 39 संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। अभी 1,360 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
------
शुक्रवार को 1,700 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए थे। इनमें एंटीजन किट से आई रिपोर्ट में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डा. मुकेश दुबे
मुख्य चिकित्सा अधिकारी