ललितपुर। मध्य प्रदेश के चंदेरी के अंतर्गत ग्राम प्रानपुरा (राजघाट के आगे) पिकअप वाहन की टक्कर से एक ऑटो सवार साठ वर्षीय वृद्ध घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ललितपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के थाना चंदेरी के अंतर्गत ग्राम टोड़ा निवासी कृपाल सिंह (60) पुत्र विजय सिंह बृहस्पतिवार की शाम को ऑटो से अपने घर जा रहा था। राजघाट के आगे प्रानपुरा के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसकी ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं और वह तीन भाई व एक बहन में छोटा था।