ललितपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला रामनगर में रात में सोते समय संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से एक वृद्घ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बार अंतर्गत ग्राम सैमराडांग, हाल रामनगर निवासी शिवलाल (75) शुक्रवार की देर रात को अपने मकान में सो रहा था। पुत्र दूसरे मुहल्ले में रहता है, जो रात को पिता को खाना खिलाकर वापस लौट गया था। रविवार की सुबह जब वह वापस पिता के पास पहुंचा, तो पिता जली अवस्था में पड़ा मिला, जिसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।