फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला अस्पताल लाए गए वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने 2 मार्च को विपक्षियों द्वारा की गई मारपीट से चोटिल होने के चलते मौत होने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला अस्पताल लाए गए वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने विपक्षियों द्वारा की गई मारपीट में चोटिल हो जाने से मौत होने का आरोप लगाया है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम गनगौरा निवासी जसरथ (75) पुत्र रामप्रसाद को उसके परिजन मंगलवार को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र वीर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि 2 मार्च को विपक्षियों ने उसके परिवारीजनों से मारपीट की थी। जिसमें उसका बाया हाथ टूट गया था। जबकि पुत्र अनुज के बाए हाथ की अंगुली कट गई। साथ में उसका पिता जसरथ भी चोटिल हो गया था। जिसका इलाज कराया गया था। मंगलवार को अचानक से जसरथ की हालत बिगड़ गई थी। जिसे अस्पताल लाए थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने विपक्षियों द्वारा की गई मारपीट से चाेटिल होने के कारण जसरथ की मौत हो जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिया शिकायती पत्र
मृतक जसरथ के पुत्र वीर सिंह ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया कि 2 मार्च को विपक्षियों ने घर में घुसकर उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह, उसका पुत्र व पिता चोटिल हो गए थे। जिसमें पिता जसरथ का इलाज चल रहा था। जिनकी मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्र में वीर सिंह ने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस ने पूर्व घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें