परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते कहा आत्महत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। म्यांरी से रस्सी के फंदे पर युवक का शव लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढृूमल निवासी इमरत कुशवाहा (35) पुत्र फुंदी कुशवाहा का शव मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर म्यांरी से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। घटनरा को लेकर मृतक के भतीजे प्रमोद ने बताया कि सोमवार को उसका चाचा इमरत होली खेलकर शाम को घर आया था और कमरे में जाकर सो गया था। मंगलवार की सुबह जब इमरत की मां गुड्डी कमरे में पहुंची तो यहां इमरत फंदे पर लटकता हुआ मिला। शोर सुनकर परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही। मृतक तीन भाई-एक बहन में छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
दिल्ली में करता था मजदूरी, दो माह पूर्व ही लौटा था घर
भतीजे प्रमोद ने बताया कि उसका चाचा इमरत दिल्ली में अपनी पत्नी शीला देवी के साथ मजदूरी करता था। करीब दो माह पूर्व इमरत घर लौटकर आया था। जबकि उसकी पत्नी शीला देवी वहीं दिल्ली में रहकर मजदूरी कर रही थी। शीला के साथ में बच्चे भी है। घटना की सूचना मृतक की पत्नी को दे दी गई है।