ललितपुर। झांसी से भोपाल जाने वाली केरला एक्सप्रेस ट्रेन में हालत बिगड़ने के बाद एक वृद्धा को रेलवे पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया।
रविवार की देर रात के बाद करीब तीन बजे झांसी से भोपाल जा रही केरला एक्सप्रेस ट्रेन में एक वृद्ध महिला की अचानक से हालत बिगड़ गई, जिस पर ट्रेन को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रोककर पुलिस ने उसे बेहोशी हालत में उतारा और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। रेलवे स्टेशन के टीसी स्टाफ द्वारा महिला की पहचान पीएनआर नंबर के आधार पर मध्य प्रदेश के भोपाल के पिल्लई मूवी सिटी बोरदा, कोलार मार्ग निवासी ग्रेसी मोहन (61) पत्नी मोहन के रूप में की। पुलिस ने महिला के पते पर घटना की जानकारी परिजनों को दी है।