फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सचखंड का पेंटो टूटने से ओएचई लाइन गिरी, कई ट्रेनें रहीं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर-जाखलौन। शुक्रवार रात करीब दो बजे जौखलौन-धौर्रा के बीच सचखंड एक्सप्रेस का पेंटो टूटने से ओवरहेड लाइन (ओएचई) टूट गई। अप और डाउन रूट की करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। तीन स्टेशनों से टावर वैगन मौके पर पहुंची और ओएचई की मरम्मत कर सुबह करीब सात बजे लाइन चालू कराई। इस दौरान अप रूट की ट्रेनें डाउन रूट पर धीमी गति से निकाली गईं। रेलवे ने झांसी-ललितपुर और बीना-ललितपुर मेमू सहित दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दीं।
अमृतसर से हुजूर साहिब नांदेड़ जाने वाली ट्रेन संख्या 12716 सचखंड एक्सप्रेस शुक्रवार शाम अपने निर्धारित समय 7:56 बजे से 5:52 घंटा लेट रात 1:48 बजे ललितपुर स्टेशन पर आई और दो मिनट के स्टापेज के बाद 1:50 बजे रवाना हो गई।
विज्ञापन

जौखलौन-धौर्रा सेक्शन के बीच रात करीब दो बजे अचानक इंजन का पेंटो टूट गया, जिससे ओवरहेड लाइन टूट गई। ओएचई लाइन टूटने से इस रूट की ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। जानकारी मिलते ही कंट्रोल को सूचना देकर बीना, ललितपुर व तालबेहट से टावर वैगन मौके पर रवाना कर दिया गया।
टीम ने ओएचई लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। कंट्रोल के निर्देश पर अप रूट की ट्रेनों को धीमी गति से डाउन रूट से निकाला गया। इसके चलते दोनों रूट की ट्रेनें प्रभावित हो गईं। आगासौद से डीजल इंजन आया और सचखंड एक्सप्रेस में लगाकर ट्रेन भोपाल रूट पर रवाना की गई। इसके चलते ट्रेन संख्या 01080 मुंबई छत्रपति स्टेशन, 12722 दक्षिण एक्सप्रेस, 12440 हुजूर साहिब नांदेड़, 01431 गोरखपुर स्पेशल, 09322 डॉ. आंबेडकर नगर विशेष किराया, 01416 पुणे फेस्टिवल स्पेशल, 10:58 अमृतसर एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और बीना खंड पर जाखलौन व धौर्रा के बीच तकनीकी कारणों से ट्रेन संख्या 01812 झांसी-ललितपुर मेमू, 01820 ललितपुर-बीना मेमू, 01819 बीना- ललितपुर मेमू और 01811 ललितपुर-झांसी मेमू को 26 अक्तूबर को निरस्त कर दिया। इन ट्रेनों से यात्रा करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें