फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालगाड़ी के इंजन के पेंटो में स्पार्किंग से ओएचई फेल, कई ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह मालगाड़ी के इंजन के पेंटो में स्पार्किंग होने से ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
सुबह करीब 8:40 बजे मालगाड़ी के पेंटो में अचानक स्पार्किंग शुरू हो गई, जिससे इंजन फेल हो गया। भारी स्पार्किंग के कारण ओएचई लाइन की सप्लाई भी बंद हो गई। इसके चलते पीछे आ रही दो मालगाड़ियों को ललितपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। वहीं, 01080 गोरखपुर एक्सप्रेस भी करीब आधे घंटे तक ललितपुर स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच के बाद ओएचई लाइन को दुरुस्त किया गया। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। इधर, खराब हुए मालगाड़ी के इंजन को भी ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल न होने पर इसकी जानकारी सुबह 10:45 बजे उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद दूसरा इंजन मंगाया गया और सुबह 11:23 बजे मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


वर्जन
मालगाड़ी के इंजन के पेंटो में स्पार्किंग के कारण ओएचई लाइन की सप्लाई बाधित हो गई थी। सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने लाइन ठीक कर ट्रेनों का संचालन सुचारु करा दिया। - मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें