फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मौके पर जाकर अधिकारी कराएं समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-मड़ावरा। संपूर्ण समाधान दिवस पर जनपद की पांच तहसीलों में 299 शिकायतों में अधिकारियों ने 31 का मौके पर निस्तारण करा दिया। मड़ावरा तहसील सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही शिकायत निस्तारण का पैमाना माना जाए। अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता की उपस्थिति में समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत निर्धारित समय से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए, यदि ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इंतियाज अहमद, उप जिलाधिकारी मड़ावरा रोशनी यादव सहित अन्य जनपदस्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, सदर तहसील में उपजिलाधिकारी चंद्रभूषण प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना व उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

पाली में एसडीएम सैय्यद सानिया व क्षेत्राधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र ने समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। इसके अलावा अन्य तहसीलों में उपजिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें