फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिकारियों की अनदेखी, बाजार में कचरा<bha>;</bha> ग्रामीण हुए खफा

विज्ञापन
डोंगरा कलां के मुख्य बाजार में लगा कचरे का ढ़ेर। संवाद
विज्ञापन
पाली/बंगरिया। ग्राम पंचायत डोंगराकलां के बाजार में कई दिनों से सफाई नहीं होने से कचरे का ढेर लगा हुआ है। इससे गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बिरधा को प्रार्थना पत्र देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाजार में कचरा जमा रहने से खरीदारी के लिए आने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी होती है। संबंधित अधिकारियों को कई बार जानकारी दी है, लेकिन सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाजार में नियमित सफाई कराने, जमा कचरे को हटवाने और उसके उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस दौरान हरनारायण, मोहित, गणेश, हर्ष वैद्य, अवतार सिंह, कल्लू राजा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें