फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय में जन सुनवाई करें : डीएम

Thu, 13 Jul 2023 12:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में दिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बुधवार को शासन से चिन्हित नवीन विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों के लिए समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें डीएम ने कहा कि अधिकारी प्रतिदिन कार्यालय में जन सुनवाई करें।
बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी बिजली, पानी एवं स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आयुष्मान गोल्डन कार्ड में प्रगति बढ़ाने व आशा कार्यकर्ताआें का भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के महत्वाकांक्षी विकासखंड मड़ावरा में कैंप लगाकर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं, साथ ही अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित करें। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूर्ण करें, जिससे लोगों को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन कार्यालय में निर्धारित समय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें तथा लोगों की समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन

शासन द्वारा निर्धारित विकास कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी, पूरी गंभीरता के साथ योजनाओं की लक्ष्यों को पूर्ण करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कमलकान्त पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.इम्तियाज अहमद, एके सिंह, रविंद्रवीर यादव, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, नवीन मिश्रा, रंजीत कुमार, राजेश कुमार बघेल, परवेज खान, नीरज सिंह, हेमलता, जल निगम, विद्युत, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें