फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: एंटी रोमियो टीम ने चलाया अभियान

Thu, 13 Jul 2023 12:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिरों, स्कूल-कॉलेज व कोचिंग के रास्ते पर खड़े मिले शोहदों को माता-पिता के किया सुपुर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम ने बुधवार को महिला व बालिका सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों, विद्यालयों और मंदिरों के पास भ्रमण कर शोहदों की तलाश की।
महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एंटी रोमियोे टीम ने नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज व कोचिंग संस्थानों में पहुंची। यहां टीम ने छात्राओं को महिला अपराध के बारे में जानकारी दी। साथ में गुड टच व बैड टच के बारे में बताया। महिलाओं को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ में महिला हेल्प लाइन नंबर के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एंटी रोमियो टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों, मंदिरों और विद्यालय व कोचिंग को आने जाने वाले रास्तों पर भ्रमण किया। इस दौरान कुछ शोहदों को पकड़ा और उनके माता-पिता को बुलाकर उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया। क्षेत्राधिकारी ने सदर अभय नारायण ने बताया कि महिला व बालिका सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें