फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किल रेट बढ़ने का रास्ता हुआ साफ, 22 आपत्तियों पर एडीएम ने की सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में नए सर्किल रेट बढ़ने के प्रस्ताव पर आई आपत्तियों की सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब जल्द ही जिलाधिकारी इस पर पूर्ण निर्णय लेंगे। कोरोना के चलते करीब तीन वर्षों से जनपद में सर्किल रेटों में वृद्धि नहीं हुई थी। जिससे राजस्व में कमी आ रही थी। जिला प्रशासन ने हाल ही में जनपद में सर्किल रेट बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार की थी। जिसमें तहसील सदर, महरौनी व तालबेहट क्षेत्र में नया सर्किल रेट तय करने के लिए मूल्यांकन सूची का प्रस्ताव तैयार किया गया। मूल्यांकन सूची में कृषि भूमि, अकृषिक भूमि और व्यवसायिक संपत्तियों के प्रति एकड़, वर्ग मीटर की दरों का पुनरीक्षण किया गया था और एक मसौदा तैयार कर लिया गया था। नया सर्किल रेट दस फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव मसौदे में पास किया गया था। इस पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची के संबंध में सुझाव व आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख 22 सितंबर तक निर्धारित की गई थी। निर्धारित तारीख तक जिला प्रशासन को 23 आपत्तियां प्राप्त हुई। यदि सिंचाई विभाग की आपत्ति को छोड़ दे तो अन्य किसी व्यक्ति या संस्था ने सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। कुछ आपत्तियां ग्रामीण क्षेत्रों की प्राप्त हुई है। जिनमें यह आपत्ति दर्ज की गई कि उनकी जमीन आबादी में दर्ज कराई जाए। इनमें अधिकांश गाटा संख्या कचनौंदा बांध डूब क्षेत्र के है। जोकि बड़ी हुई दरों से मुआवजा मिलने की आस में यह मांग उठा रहे हैं। मंगलवार को अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार द्वारा आपत्तियों की सुनवाई की गई और सभी का निस्तारण कर दिया गया।। सुनवाई करने के पश्चात पूर्ण पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष पेश की जाएगी। इसके बाद पूर्ण निर्णय जिलाधिकारी लेंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग ने सर्किल रेट पर दर्ज कराई आपत्ति
यदि दस फीसदी सर्किल रेट बढ़ते हैं तो कचनौंदा बांध डूब क्षेत्र के किसानों को सिंचाई विभाग की ओर से बढ़ी हुई दर पर मुआवजा देना पड़ेगा। इससे बचने के लिए सिंचाई निर्माण खंड तृतीय ने सर्किल रेट के बढ़ने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
नए सर्किल रेट को लेकर निर्धारित तारीख तक 23 आपत्तियां आई थी। इन सभी का निस्तारण कर दिया गया है। अब पत्रावली जिलाधिकारी के समक्ष पेश की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे- गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें