फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी सजा: दुकान से तंबाकू लाने से मना करने पर चाकू मारकर युवक की आंख फोड़ी, अस्पताल में भर्ती

Tue, 27 Sep 2022 10:12 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

ललितपुर में तंबाकू लाने से मना करने पर दबंग ने युवक पर चाकु से हमला कर दिया। युवक की एक आंख फूट गई। युवक का दिल्ली एम्स में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जिजयावन में एक युवक को दुकान से तंबाकू लाने से मना करना भारी पड़ गया। दबंग ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक की एक आंख फूट गई, उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी और यहां से उसे दिल्ली एम्स ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली के ग्राम जिजयावन निवासी धनु पुत्र जग्गे अहिरवार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते रोज 26 सितंबर को शाम लगभग सात बजे उसका बेटा दयाराम अपने घर से दो सौ मीटर दूर रोड पर खंभे पर बैठा था। तभी गांव का ही नथू पुत्र वंश्या आया और उसके बेटे से तंबाकू मांगी, तो दयाराम तंबाकू खाता नहीं था, इसलिए उसने मना किया।

इस पर दबंग ने चाकू निकालकर दयाराम की आंख पर वार किया, जिससे उसकी आंख फूट गई और वह नीचे गिर गया। उसके बेटे की गर्दन के पास व पीठ में दो वार चाकू से किया। वह मौके से भाग गया। इससे दयाराम वहीं लगभग आधे घंटे तक बेहोश पड़ा रहा। होश होने पर खून से लथपथ अवस्था में वह घर आया, जिस पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। पिता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें