फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने गर्भवती महिलाओं को किया पोष्टिक आहार वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर)। प्रभारी मंत्री ने महरौनी पहुंच कर विकास खंड परिसर में स्थित सामुदायिक भवन में समीक्षा बैठक ली और विकास खंड परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने महरौनी में आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरण किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डेमो चेक वितरित किए गए, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी डेमो चेक दिए गए। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली, जिसमें कुछ अधिकारियों उनकी कार्यशैली को लेकर फटकार लगाई।
इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और ब्लाक परिसर में सामुदायिक भवन के पीछे स्थित ग्राउंड में प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण के गड्ढे रंगोली से सजाए गए। प्रभारी मंत्री ने बरगद के पेड़ का पौधा लगाया, तो वही श्रम एवं सेवा योजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने पीपल का पौधा लगाया। जबकि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने आम का पौधा लगाया। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि राघवेंद्र पटैरिया, पार्षद हरी शंकर सोनी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष शिवा सिंह तोमर, गोलू शुक्ला, दिनेश विदुआ, सौरभ राजा नामित पार्षद उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ग्राउंड में हर वर्ष इसी जगह होता है पौधरोपण
महरौनी में ब्लाक परिसर में इसी जगह पिछले वर्ष तत्कालीन जिलाधिकारी और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने पौधरोपण किया था। विगत वर्ष किया गया वृक्षरोपण में महज दो सहजन के पौधे जीवित हैं। ब्लाक परिसर में स्थित सामुदायिक भवन के पीछे स्थित ग्राउंड में हर वर्ष इसी जगह पौधरोपण होता है। पौधरोपण के लिए यह जगह चिह्नित है और हर वर्ष इसी ग्राउंड में पौधरोपण किया जाता है, जबकि देखरेख के अभाव में पौधे सूख जाते हैं या फिर जानवर खा जाते हैं। जिससे पौधरोपण में किए गए हजारों रुपये बर्वाद हो जाते हैं। पौधरोपण के लिए हर सरकार जोर देती है और बारिश प्रारंभ होते ही पौधरोपण जोर पकड़ लेता है लेकिन पौधों की देख रेख के अभाव मैं पौधे नष्ट हो रहे हैं। अब इसी जगह प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव, श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक राम रतन कुशवाहा के द्वारा ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया गया है।अब देखना है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें