संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर 1056 बूथ बनाए गए हैं, जिसमें 374 बूथों पर एक हजार से अधिक मतदाता हैं। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 212 बूथ हैं, तो महरौनी में इन बूथों की संख्या 162 है। बाकी 782 बूथों पर एक हजार से कम मतदाता हैं।
प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। अधिकांश बूथ पर एक हजार से कम मतदाता रखे गए हैं, जिससे लोगों को वोट डालने में परेशानी न हो। बूथों पर मतदाताओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ 538 बनाए गए हैं, जिसमें 212 बूथाें पर एक हजार से अधिक मतदाता हैं। बाकी बूथों पर एक हजार से कम मतदाता हैं। वहीं, महरौनी विधानसभा क्षेत्र में 518 बूथ बनाए गए हैं, यहां एक हजार से अधिक मतदाता वाले 162 बूथ हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी समर सिंह ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।