फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब मुख्य बाजार में जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अब सदरकांटा से सावरकर चौक तक राहगीरों व वाहन चालकों को जाम की समस्या से नहीं जूझना होगा। नगर पालिका ने कार्यालय के बेसमेंट में पार्किंग सुविधा शुरू कर दी है। वाहन चालक व स्वामी अपने वाहनों को सड़क किनारे न खड़ी कर पार्किंग में सुरक्षित रख सकेंगे।
सदरकांटा से घंटाघर, महावीर प्याऊ व सावरकर चौक तक मुख्य सड़क के दोनों ओर खड़े हो रहे वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। यहां पहले ही फुटपाथ तक दुकानें सज रही हैं। इसके बाद खड़े हो रहे वाहनों से सड़क का दायरा सिकुड़ जाता है। ऐसे में पैदल राहगीरों को फुटपाथ पर चलने के लिए जगह नहीं मिलती है। वहीं वाहनों के ओवरटेक होने पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। ऐसे में दो पहिया वाहन ही नहीं पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

अब नगर पालिका ने बेसमेंट में अंडरग्राउंड पार्किंग स्थापित कर दी है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पार्किंग में पर्याप्त मात्रा में वाहन खड़े करने की सुविधा की गई है। पार्किंग में दो पहिया वाहन दस रुपये की पर्ची लेकर एक दिन में कई बार रख सकेंगे। इसी तरह 15 रुपये में चार पहिया वाहन खड़ा कर सकते हैं। इससे शहर में जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही पैदल चलने वाले राहगीरों को फुटपाथ भी खाली मिल सकेगा।
विज्ञापन

-
नगर पालिका परिषद द्वारा पार्किंग सुविधा शुरू कराई गई है। अब वाहन स्वामी व चालक अपने वाहनों को पार्किंग में सुरक्षित खड़ा करें। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ ही यातायात भी सुगम होगा।
- निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें