फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मशीन से होगी नालों की सफाई

Sun, 09 Aug 2015 11:46 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर के नाले व नालियों की सफाई के लिए नगर पालिका ने नाला क्लीनर मशीन मंगा ली है। इससे नगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। 
विज्ञापन



छब्बीस वार्डों वाली नगर पालिका परिषद सीमा में करीब सवा दो लाख की आबादी निवास करती है। नगर से प्रतिदिन 70 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। महिला सफाई कर्मचारी झाड़ लगाकर कचरा एकत्रित करती हैं तथा पुरुष सफाई कर्मचारी कचरे को स्थायी एवं अस्थायी कूड़ा घरों तक पहुंचाने का काम करते हैं। इन कचरा घरों से कचरा उठान करके ट्रैक्टरों के माध्यम से निर्धारित स्थान रामनगर में पहुंचाया जाता है। आबादी व भवनों के सापेक्ष नगर में नाली व नाला की सफाई के लिए पर्याप्त सफाई कर्मचारियों का अभाव है । नगर के 30 छोटे व बड़े नाले व नालियां हैं। करीब 20 किलोमीटर लंबे इन नालों को सफाई के लिए समय के साथ अधिक कर्मचारियों की जरूरत पड़ रही है। लेकिन, नगर पालिका के पास मजदूरों का अभाव है। इसको देखते हुए नगर पालिका ने नाला क्लीनर मशीन मंगाई है, जो मजदूरों की सहयोगी बनेगी। सवा पांच लाख रुपये की लागत से आई यह मशीन नालों से सिल्ट उठाकर ट्रालियों में भरने का काम करेगी। इसके बाद सिल्ट को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।


संकरी गलियां हैं परेशानी
नगर में बहुत सी ऐेसी संकरी गलियां हैं, जिनके अंदर मशीन को जाने में परेशानी होगी। इन गलियों में मजबूरी में मजदूरों से ही सहयोग लेना होगा। मुहल्ला कटरा बाजारा, चौबयाना, तालाबपुरा, सुभाषपुरा, अजीतापुरा की कई गलियों में बमुश्किल से वाहन निकल पाते हैं। साथ ही नालियां भी भवन स्वामियों ने ढक हैं। ऐसी स्थिति में सफाई कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन



बाजारों में भी है परेशानी
नगर में कटरा बाजार, लोहा पीतल बाजार, मवेशी बउाजार, नझाई बाजार, जगदीश मार्केट सहित एक दर्जन बाजारों में बड़ी संख्या में दुकानदार व्यवसाय करते हैं। इन बाजारों में भी संकरी गलियां मौजूद हैं। साथ ही नाले व नाली पूरी तरह ढके हुए हैं। इस कारण इन इलाकों में सिल्ट निकालना आसान नहीं है।
विज्ञापन



बाहरी क्षेत्र में भी है समस्या
नगर पालिका के बाहरी इलाकों में भी नालियों व नालों की सफाई कराना आसान नहीं है। नेहरू नगर वार्ड नंबर चार व छह, लेडिय़ापुरा, गांधीनगर के साथ रामनगर, कांशीराम आवास कालोनियों के आसपास समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें