फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो गंदगी का अंबार, कुछ तो करो सरकार

विज्ञापन
नेहरुनगर में मदरसा के पीछे खाली प्लाट में लगा कचरा का ढेर - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए नगर पालिका परिषद जहां विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के लिए सफाई अभियान चला रही है, वहीं वार्ड एक और तीन चकाचक नहीं हो पाए हैं। यहां कई खाली प्लाटों में कचरा पसरा है तथा नालियां बजबजा रहीं हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर स्थित मस्जिद के पीछे बल्लू विश्वकर्मा के घर के सामने खाली प्लाट में कचरे का अंबार लगा हुआ है। इस प्लाट की कभी - कभार ही सफाई होती है। वहीं, मोहल्लेवासियों का कहना है कि वंशीधाम कालोनी गेट के पास साहिद खां मास्टर के दरवाजे पर नालियां बजबजा रहीं हैं। इसी तरह मां सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के पास कचरे से नाली भरी पड़ी है। वार्ड एक सिद्धनपुरा में नैंसी गार्डन के आगे मदरसा के पीछे खाली प्लाट में कचरा इधर-उधर बिखरा पड़ा रहता है, इसकी भी साफ-सफाई नहीं की जा रही है। पुष्पेंद्र यादव के घर के बगल वाली गली में कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
मोहल्लावासियों का कहना है कि यहां कचरा कई दिनों तक उठाया नहीं जाता है। इसी सड़क के पास से बड़ा नाला निकला हुआ है, जो दुर्गंध छोड़ रहा है। इसकी कभी - कभार ही साफ-सफाई की जाती है। कई लोगों के घर के दरवाजे नाले के सामने खुलते हैं, जिससे वे बाहर बैठना तो दूर, दुर्गंध के कारण दरवाजे भी नहीं खोल पा रहे हैं। जब कोई अधिकारी साफ - सफाई देखने आता है, तो सफाई कर्मी मुख्य रोड पर साफ-सफाई करके औपचारिकता निभा लेते हैं। बीते दिनों कोरोना वायरस के मद्देनजर विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई की गई। इस दौरान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक की मौजूदगी में मुख्य मार्ग पर झाड़ू लर्गाइं व नालियों को साफ कर दवा का छिड़काव किया गया। कई गलियों की नालियों में भी दवा का छिड़काव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वार्डो में निरंतर सफाई कराई जा रही है। खाली प्लॉटों का भी चिह्नींकरण कराया गया है। कुछ खाली प्लॉटों के मालिकों की पहचान नहीं हो सकी है।
- डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अभियंता
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें