फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालकों को शहर के बाहर बांधने होंगे जानवर

विज्ञापन
cow eating.jpg - फोटो : cow eating.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में आड़े आ रहे व्यवसायिक पशुपालक एवं डेरियों पर पालिका ने शिकंजा कस दिया है। ईओ ने तकरीबन 100 पशुपालकों को नोटिस जारी कर पालतू पशुओं को अंयंत्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। इससे पशुपालकों में खलबली मच गई है। पशुपालकों को अब अपने जानवर शहर से बाहर बांधने होंगे।
विज्ञापन

नगर को साफ-सुथरा बनाने पर लाखों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं। इसके बाद भी विभिन्न मोहल्लों व मुख्य मार्गों पर गंदगी फैलने की समस्या बनी हुुई है। कुछ स्वास्थ्य नायकों का कहना है कि कुछ व्यवसायिक पशुपालक गोबर का निस्तारण करने के लिए उसे नालियों में बहा रहे हैं, जिससे नालियां चोक हो रही हैं। इससे नालियों की ठीक से सफाई भी नहीं हो पा रही है। यही नहीं, कई पशुपालक खाली प्लॉट में गोबर एकत्रित कर रहे हैं। इस तरह की सबसे ज्यादा समस्या मोहल्ला तालाबपुरा, विदुआ कालोनी, बीच का बंध, गांधीनगर, नईबस्ती, खिरकापुरा, नेहरू नगर आदि में देखी जा रही है। इसे ध्यान में रखकर अधिशासी अधिकारी ने पशुपालकों को सूचीबद्ध करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के आरंभ कर दिए हैं। नगर पालिका ने अभी तक 100 पशुपालकों को नोटिस कर पालकों को को शहर के बाहर पशुओं को बांधने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

----
तीन से कम पशु रखने वालों को राहत
तीन से ज्यादा पशु रखने वाले पशुपालकों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नगर पालिका का मानना है कि पशुपालक पशुओं को रखकर उनका दूध बेच रहे हैं।
----
पशुपालक गोबर का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण नहीं कर रहे हैं, जिस कारण साफ-सफाई की समस्या बन रही है।
निहालचंद्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें