महरौनी। ब्लॉक क्षेत्र के गांव छपरट में प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए धनराशि आवंटित होने के बाद भी आवास पूर्ण न करने पर ग्राम विकास अधिकारी ने नौ लाभार्थियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह तक आवास पूर्ण करने की चेतावनी दी है।
ग्राम विकास अधिकारी रत्नेश कुमारी ने बताया कि गांव छपरट में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए शासन ने प्रथम किस्त 40 हजार रुपये व द्वितीय क़िस्त 70 हजार रुपये मिलने के बाद भी लाभार्थियों ने आवास पूर्ण नहीं किए हैं।
लाभार्थियों में सीमा पत्नी धर्मेंद्र अहिरवार, धन कुंअर पत्नी खेम चंद्र, मंजू पत्नी उत्तम अहिरवार, रचना पत्नी राकेश अहिरवार, बबिता पत्नी नीरज अहिरवार, राजकुमारी पत्नी आशिक कुमार सपेरा, पानबाई पत्नी संतोष अहिरवार, अनीता पत्नी पहलवान सहरिया, रेखा पत्नी बालमुकुंद शामिल हैं। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि नोटिस के माध्यम से चेतावनी लाभार्थियों को दी गई है कि एक सप्ताह तक अगर आवास पूर्ण किये जाते है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।