ललितपुर। सिंचाई विभाग की बाईं नहर सड़क का निरीक्षण अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल ने किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था को 10 दिवस के अंदर सड़क के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही नोटिस जारी किया गया।
गोविंद सागर बांध से निकली बांयी नहर की सड़क का कार्य अप्रैल में कराया गया था। लेकिन यह सड़क कुछ ही दिनों में क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया। ठेेकेदार ने बारिश का सीजन समाप्त होने के बाद मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने क्षतिग्रस्त सड़क को ठीक कराने की जानकारी विभाग को दी।
इसके बाद अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्यमंडल उमेश चंद्र ने सड़क निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पाई गई। इस पर अधीक्षण अभियंता ने कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी किया है। जिसमें दस दिनों में सड़क की मरम्मत न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बांयी नहर की सड़क का निरीक्षण किया गया। सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त पाई गई। कार्यदायी संस्था के ठेेकेदार को नोटिस जारी कर दस दिनों में मरम्मत करवाने को निर्देशित कर दिया है।
उमेश चंद्र, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल ललितपुर