फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटा ने किया कई प्रत्याशियों को खोटा

Sun, 12 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटा ने किया कई प्रत्याशियों को खोटा - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर नोटा ने खूब कमाल दिखाया। महरौनी विधानसभा सीट पर भाकपा की उम्मीदवार को छोड़कर अन्य छोटे दल व निर्दलीय उम्मीदवार नोटा के वोटों के आसपास भी नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन

ललितपुर व महरौनी विधानसभा सीट पर भाजपा के उम्मीदवारों को भले पसंद किया गया हो पर कुछ ऐसे भी मतदाता रहे जिन्होंने चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की दावेदारी को नकार दिया। महरौनी विधानसभा में कुल 4,14,224 में से 307753 वोट पड़े। इनमें से 4092 मतदाताओं ने चुनाव में ताल ठोक रहे सभी उम्मीदवारों को ठुकरा दिया। 
वहीं, ललितपुर विधानसभा सीट पर कुल 451572  में से 4859 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को अपना मत नहीं दिया। सभी उम्मीदवारों के उम्मीदवारी पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया। दिलचस्प बात यह रही कि प्रमुख दलों को छोड़कर छोटे दल व निर्दलीय उम्मीदवार नोटा के मतों को नहीं छू सके। 
विज्ञापन

महरौनी विधानसभा सीट से भाकपा उम्मीदवार आराधना ही नोटा के मुकाबले बढ़त बना पाई। ललितपुर विधानसभा सीट पर बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश ने 1186, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी की उम्मीदवार क्रांति ने 947, जन अधिकार पार्टी के राजेंद्र कुमार ने 711, निर्दलीय कमलेश ने 1027, सचेंद्र ने 1305, गनेशराम रजक ने 1556,  प्रदीप गुप्ता ने 1602 मत पाए। 
वहीं, महरौनी विधानसभा सीट से भाकपा की आराधना ने 4603, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के दशरथ ने 1217, जन अधिकार पार्टी के राकेश कुमार ने 738, अपना दल के रामलाल ने 1868, निर्दलीय कन्हैयालाल ने 741, जितेंद्र ने 786, प्रीतमलाल ने 1057, मनोज कुमार ने 1492, सुखदयाल ने 1939 मत प्राप्त किए। इस तरह महरौनी सीट पर  तेरह उम्मीदवार थे तो ललितपुर सीट पर ग्यारह उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें