फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलावन। तहसील महरौनी क्षेत्र में खनिज संपदा को अवैध तरीके से खनन किया जा रहा है। इससे लाखों रुपये राजस्व की चपत लगाई जा रही है। तहसील क्षेत्र में खनिज के भंडार हैं। यहां बालू, मौरंग, ग्रेनाइट, इमारती पत्थर आदि पाए जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने के आदेश के बाद भी क्षेत्र से निकली जामनी और सजनाम नदियों से बालू का अवैध खनन हो रहा है। जामनी नदी के धरारा, बंदरा घाट, नीम घाट, कुजान घाट, चौकी घाट, मिदरवाहा घाट, पुतली घाट सहित अन्य घाटों और सजनाम नदी के अनेक घाटों से बालू का खनन हो रहा है। बालू का अवैध खनन कर एक या दो नहीं, बल्कि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से हो रहा है। तहसील मुख्यालय के आसपास के कई गांवों में मौरंग की पहाड़ियां हैं, लेकिन खनन से यह पहाडिय़ां कई फुट गहरे गड्ढों में बदल गई हैं। यहां बड़ी संख्या में इमारती पत्थर की खदाने हैं, जहां पर भी पत्थरों को खंडों का रूप देकर बेचा जा रहा है। हाईकोर्ट के निर्देश हैं कि प्रदेश में कहीं भी नदी का अवैध कटान नहीं होना चाहिए और न ही अवैध खनन। बावजूद इसके खनन कारोबारी मान नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

पल-पल की रहती जानकारी
अवैध खनिज परिवहन के दौरान कारोबारियों को अधिकारियों की लोकेशन की पल-पल की जानकारी रहती है। जैसे ही अधिकारी जांच करने मौके पर पहुंचते हैं, कारोबारी गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन

अवैध खनन की जानकारी नहीं है। फिर भी टीम को भेजकर जांच कराएंगे, यदि अवैध खनन होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
- मुकेश कुमार मिश्रा, खनिज इंस्पेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें