फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालबेहट में तीसरे दिन भी नहीं आया पानी

विज्ञापन
water.jpeg - फोटो : water.jpeg
विज्ञापन
तालबेहट । माताटीला फीडर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मंगलवार को तीसरे दिन भी नगर की जनता को पानी नहीं मिल सका। जिसके चलते हैंडपंपों पर भीड़ जुट रही।
विज्ञापन

नगर में लो वोल्टेज की वजह से तीन दिन से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्रामीणों ने जलसंस्थान के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन तीन दिन गुजर जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। वहीं, नगर के कुछ हैंडपंपों पर दबंगों का कब्जा है। जिसके चलते लोगों को और भी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि इसकी शिकायत करने के बाद भी जल संस्थान ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में कोई रूचि नहीं दिखा रहा है। जिससे लोगों के हौसलें बुलंद होते जा रहे हैं।
इस संबंध में
विनय साहू, अवर अभियंता विद्युत विभाग ने बताया कि माताटीला में पानी आपूर्ति के लिए पर्याप्त वोल्टेज दिया जा रहा है। इसके बाद भी पानी की आपूर्ति बाधित क्यों है। इस बारे में कुछ नहीं कह सकता। जल संस्थान को पानी की आपूर्ति के लिए जनरेटर का इंतजाम करना चाहिए।
विज्ञापन

संजय कुमार निरंजन, अधिशासी अभियंता जल संस्थान ललितपुर ने बताया कि माताटीला में विद्युत वोल्टेज नहीं आ रहा है। जिसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है। विभाग वोल्टेज आने की बात गलत कह रहा है। हमारे पास पेयजल आपूर्ति के लिए जनरेटर आदि की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें